वाराणसी। मंडलीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती विचाराधीन बंदी की मंगलवार देर रात हृदयाघात से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निषाद 35 वर्ष के रूप में जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का निवासी था। राहुल को उन्नाव जेल से उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजा गया था।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात नियमित भोजन और दवा ली थी। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा, पता चलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Trending


