पुरुषोत्तम मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग पैदल यात्रा का होगा आयोजन, 108 किलो मालपुआ भोग का होगा वितरण

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल सेवा समिति एवं सलडा समाज सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 13 जून को काशी स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों की भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा शाम 4 बजे चौक चित्रा से प्रारंभ होकर काशी विश्वनाथ धाम सहित नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी।यात्रा में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, रामेश्वर, नागेश्वर, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, मल्लिकार्जुन, बैजनाथ, घृष्णेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर एवं त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद पुरुषोत्तम भगवान के विशेष दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा।

आयोजकों ने बताया कि "तेरह तारीख, तेरस तिथि, तेरह मंदिर दर्शन" के संकल्प के साथ आयोजित इस यात्रा के दौरान 108 किलो मालपुआ का भोग लगाकर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस संबंध में कार्यवाहक अध्यक्ष पुनीत जेटली, अध्यक्ष मोनू बाबा, कमलेश पाण्डेय, ऋषि बाबा, कार्तिक स्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की ।






Post a Comment

Previous Post Next Post