अयोध्या प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, नई सड़क चौराहे पर भिक्षाटन कर जताया विरोध

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कर सांकेतिक विरोध जताते हुए मामले की जांच की मांग की।आप नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावे के धन के उपयोग में पारदर्शिता होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।




Post a Comment

Previous Post Next Post