नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म व गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सारनाथ थाना क्षेत्र में नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त मो. समीर पुत्र समीउल्ला निवासी करियाँव, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर को थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के पास पीजी की सीढ़ियों पर 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा मूर्छित अवस्था में मिली थी। सूचना पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया था।प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






Post a Comment

Previous Post Next Post