दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता था शोषण

वाराणसी। थाना मिर्जामुराद पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेहदीगंज बस स्टैंड से उस समय दबोचा जब वह क्षेत्र में मौजूद था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश पाल (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नरेश पाल निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जामुराद में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उससे विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post