बड़ागांव पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त कंचन प्रजापति गिरफ्तार

बड़ागांव थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में दर्ज मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमे में वारंट जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय एसीजे (जेडी)-04, वाराणसी द्वारा ई-समन पोर्टल के माध्यम से जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में थाना बड़ागांव पुलिस ने कंचन प्रजापति (38 वर्ष) पुत्र कमला प्रजापति, निवासी ग्राम बाबतपुर, थाना बड़ागांव को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 467/2021 में धारा 147, 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय में लंबित मामले में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव और कांस्टेबल सौरभ सिंह ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post