मुहर्रम से पहले प्रशासन सतर्क, एसीपी ने ताजियादारों से किया संवाद

वाराणसी: दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया चौराहे स्थित एक होटल में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ताजियादारों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने की। उन्होंने मौजूद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का समाधान संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र किया जाएगा।

एसीपी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ताजियादारों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post