दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं। एहतियातन दिल्ली आने-जाने वाली विभिन्न एयरलाइंस की आठ उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इनमें कई घरेलू उड़ानें शामिल थीं, जिन्हें दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग संभव न होने के कारण लखनऊ भेजा गया। मौसम की स्थिति सामान्य होने तक विमानों को लखनऊ में रोका गया और बाद में उन्हें उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खराब मौसम, तेज हवाओं और कम दृश्यता के चलते उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और सभी उड़ानों का संचालन सुरक्षा मानकों के तहत किया गया।


