दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा खामियों पर वीडीए की कार्रवाई

शहर में हालिया अग्निकांड की घटनाओं के बाद चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर पर वीडीए, फायर विभाग और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भवन में फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां मिलने पर वीडीए ने कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग को सील कर दिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और भवन की संरचना की जांच की। अनियमितताएं पाए जाने पर मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।वीडीए अधिकारियों के अनुसार शहर के अन्य कोचिंग सेंटरों और शिक्षण संस्थानों का भी चरणबद्ध निरीक्षण किया जाएगा तथा जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post