गंगा में नाव पर पार्टी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद 5 गिरफ्तार, नाव सीज

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में गंगा नदी के बीच नाव पर पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पार्टी में इस्तेमाल की गई नाव को भी सीज कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना दशाश्वमेध में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा जिस नाव पर पार्टी आयोजित की गई थी, उसे भी पुलिस ने सीज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गंगा नदी में सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गंगा में संचालित होने वाली नावों और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।










Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post