भाजपा सरकार पर अखिलेश का हमला, कॉरिडोर और चौड़ीकरण में घोटाले का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की कॉरिडोर और सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं पर सवाल उठाते हुए बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में मांग की कि ट्रस्ट, समितियों, विकास प्राधिकरणों और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर और अन्य निर्माण हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया और इससे जुड़े एक वीडियो को साझा किया। यह कार्रवाई 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के विस्तार के तहत की गई थी।इससे पहले भी उन्होंने धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा था कि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। वहीं, चढ़ावे से जुड़े मामलों को लेकर भी संतों और धार्मिक संगठनों ने जांच की मांग उठाई है।






Post a Comment

Previous Post Next Post