गंगा घाटों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न घाटों पर अवैध रूप से लगाई गई अस्थायी दुकानों और कब्जों को हटाया गया तथा कई स्थानों से सामान जब्त किया गया।
प्रवर्तन दल प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण के कारण घाटों पर आवागमन प्रभावित हो रहा था और साफ-सफाई व्यवस्था भी बाधित हो रही थी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई लोग घाटों पर अवैध कब्जा कर रहे थे। ऐसे अतिक्रमणों को हटाकर घाटों को व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम और पुलिस का संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags
Trending


