भोजपुरी साहित्य को वैश्विक मंच देने पर बीएचयू में कार्यशाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भोजपुरी अध्ययन केंद्र में “भोजपुरी साहित्य के विविध पक्षों और रचनाओं को विकिपीडिया के पटल पर दर्ज करने की प्रक्रिया” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विकीमीडियंस यूज़र ग्रुप और विकिमीडिया फाउंडेशन से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को विकिपीडिया पर सामग्री तैयार करने और प्रकाशित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि भोजपुरी साहित्य, लोक संस्कृति और साहित्यकारों से जुड़ी सामग्री को विकिपीडिया पर दर्ज करने से इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. सत्यम मिश्रा और सौरभ तिवारी ने लेख निर्माण, संपादन और संदर्भों के उपयोग की तकनीकी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रभाकर सिंह ने की। संचालन डॉ. हरीश कुमार ने किया। कार्यशाला में 50 से अधिक विद्यार्थी, शोधार्थी एवं साहित्य प्रेमी शामिल हुए। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post