20 जून को फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, दिल्ली पुलिस से मांगी अनुमति

कोकरोच  जनता पार्टी (CJP) ने घोषणा की है कि वह 20 जून को जंतर मंतर पर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन आयोजित करना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली पुलिस से औपचारिक अनुमति मांगी है।

पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाएगा। CJP के अनुसार, उसने पुलिस द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और प्रस्तावित प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी, स्वयंसेवकों की संख्या तथा अन्य विवरण भी जमा करा दिए हैं।

पार्टी ने अपने बयान में विश्वास जताया है कि उसे प्रदर्शन की अनुमति मिल जाएगी। संगठन का कहना है कि वह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहता है।फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। अनुमति मिलने पर 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।


 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post