आजमगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में किया वृद्ध हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के शेखपुरा क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या के मामले में आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के महज 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी अभय उर्फ मत्तू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 15 वर्ष पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की हत्या की थी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी हुई थीं। साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post