नमो घाट पर आयोजित दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन के अंतर्गत प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका ज्योत्सना भट्टाचार्य ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने राग यमन में एकताल पर आधारित बंदिश ‘नाद ब्रह्मानाद’ से किया।
इसके बाद राग खमाज में दादरा प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। भजन तथा झूला के माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम को भक्तिमय रंग प्रदान किया। प्रस्तुति के दौरान तबले पर विशाल देव और हारमोनियम पर प्रद्युम्न नूटियाल ने संगत कर गायन को प्रभावी बनाया। शास्त्रीय संगीत और भक्ति रस से ओतप्रोत इस प्रस्तुति का श्रोताओं ने देर तक आनंद लिया।
Tags
Trending


