बहराइच के जंगलों में नौ साल पहले मिली ‘मोगली गर्ल’ के नाम से प्रसिद्ध एहसास का निधन हो गया। वह लंबे समय से सांस और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।जानकारी के अनुसार, जंगल में लंबे समय तक रहने के कारण उसके फेफड़ों पर गहरा असर पड़ा था। यही कारण रहा कि उसे श्वसन संबंधी समस्याएं हो गईं, जो समय के साथ गंभीर रूप लेती चली गईं। इलाज के दौरान भी उसकी सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।
एहसास वर्ष 2017 में बहराइच के जंगलों में भटकती हुई मिली थी। उस समय उसका व्यवहार सामान्य बच्चों से अलग था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि वह लंबे समय तक जंगल के माहौल में रही थी। इसके बाद उसे संरक्षण में लेकर विशेष देखभाल और उपचार की व्यवस्था की गई।
Tags
Trending


