बरेली प्रशासन अलर्ट: ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तय, गांवों में निरीक्षण शुरू

मुहर्रम के आयोजन को लेकर बरेली जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा और सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय सीमा से अधिक ऊंचे ताजियों को जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसी क्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के विभिन्न गांवों और इलाकों में निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। टीमें मौके पर पहुंचकर ताजियों की ऊंचाई की जांच कर रही हैं और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला मुख्य रूप से सुरक्षा कारणों से लिया गया है। ऊंचे ताजियों के चलते बिजली की लाइनों और अन्य अवरोधों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए पहले से ही कदम उठाए जा रहे हैं।प्रशासन ने सभी आयोजकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। इसके साथ ही मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और जुलूस मार्गों की निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post