TMC को बड़ा झटका, ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सत्तारूढ़ TMC में अंतर्कलह और राजनीतिक उथल-पुथल तेज होती दिखाई दे रही है। इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले फिरहाद हकीम ने शुक्रवार को कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया। फिरहाद हकीम ने दोपहर में निगम मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा की। उनके इस फैसले को TMC के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि लगातार दूसरे दिन किसी नगर निगम के मेयर ने पद छोड़ा है। इससे एक दिन पहले बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिरहाद हकीम वर्ष 2018 से कोलकाता के मेयर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में उनका इस्तीफा देना बंगाल की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post