2027 विधानसभा चुनाव में उतरेंगे बृजेश सिंह, सीट और पार्टी पर अभी सस्पेंस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व एमएलसी और बाहुबली नेता बृजेश सिंह की सक्रियता चर्चा में है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। हालांकि, किस सीट से चुनाव लड़ेंगे और किस दल के टिकट पर मैदान में उतरेंगे, इस पर उन्होंने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजेश सिंह ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना उनका उद्देश्य है और इसी सोच के साथ वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीट और पार्टी को लेकर उचित समय पर निर्णय सार्वजनिक किया जाएगा।

राजनीतिक हलकों में उनके चुनावी भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बृजेश सिंह के परिवार की भाजपा से नजदीकियां मानी जाती हैं और उनके भतीजे सुशील सिंह भाजपा के विधायक हैं। इसके बावजूद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एनडीए के किसी सहयोगी दल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। खासकर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से उनके चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें तेज हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, बृजेश सिंह पूर्वांचल में लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। वाराणसी में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। हाल ही में उन्होंने काशी के जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्यों में भी हिस्सा लिया। उनकी बढ़ती सक्रियता को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post