भव्य समारोह में वाराणसी किराना व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

वाराणसी। नवगठित वाराणसी किराना व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सरोजा पैलेस में वैदिक ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन एवं गणेश वंदना के साथ भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती, पूर्व मंत्री नीलकण्ठ तिवारी, समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला, संस्था के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, महामंत्री संजय जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष अशोक कसेरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने मनोज पाण्डेय को अध्यक्ष, संजय जायसवाल को महामंत्री तथा अशोक कसेरा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद संतोष केशरी को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेश डोडवानी एवं अमित जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल, सुदेश केशरी, श्याम केशरी एवं राजेश बुन्नसिया को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।इसके अलावा सुरेश केशरी एवं श्याम केशरी ने मंत्री, विनोद कसेरा एवं सौरभ अग्रवाल ने उपमंत्री, अनिल केशरी एवं सलमान खान ने संगठन मंत्री, मनोज रस्तोगी ने मीडिया प्रभारी, हिमांशु केशरी एवं सौरभ गुप्ता ने आय-व्यय निरीक्षक, मनोज केशरी एवं प्रदीप गुप्ता ने प्रचार मंत्री तथा गणेश जायसवाल ने कार्यालय मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही 36 कार्यकारिणी सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह के दौरान संस्था के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वाराणसी किराना व्यापार संघ सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं बड़ी संख्या में किराना व्यवसायी और एजेंट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन वेदप्रकाश मिश्र (कलाधर गुरु) एवं मुरलीधर जायसवाल ने किया।

समारोह के अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डोडवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सहभोज में भाग लिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद, लल्ली चौधरी, महानगर महामंत्री अशोक जायसवाल, प्रतीक गुप्ता, संदीप चतुर्वेदी, घनश्याम जायसवाल, अशोक पाण्डेय, मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post