काशी पहुंचे CM योगी, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को काशी पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा, जहां मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


कार्यक्रम के दौरान वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post