चेतसिंह किला मैदान में दिनदहाड़े ताशबाजी, प्रशासनिक कार्रवाई की उठी मांग

काशी नगरी के शिवाला क्षेत्र स्थित चेतसिंह किला के ऊपर स्थित मैदान में मंगलवार दोपहर ताश खेलने वालों का जमावड़ा देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मैदान सुबह के समय बच्चों के क्रिकेट खेलने और बुजुर्गों के व्यायाम का प्रमुख स्थान है, लेकिन दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच यहां कई लोग ताश के पत्तों के साथ बैठे नजर आए।

भीषण गर्मी के बावजूद मैदान में चल रही ताशबाजी को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित लोगों में प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भय नहीं है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।











Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post