बनारस रेलवे स्टेशन से 7 लाख रुपये चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन स्थित खानपान स्टॉल से करीब 7 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने के मामले में जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के पांच दिन बाद जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, चोरी की पूरी वारदात स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल फोन तथा चोरी की रकम में से करीब 3.93 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट राजौल नागर ने बताया कि मामले के खुलासे में जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब शेष रकम की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।






Post a Comment

Previous Post Next Post