चौक थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए चौक थाना प्रभारी दीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बांसफाटक से लेकर चौक थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कुछ वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाना और मार्गों पर आवागमन को सुगम बनाना है।
Tags
Trending


