बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने की।बैठक के दौरान कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं मुद्दों को विस्तार से रखा। इस पर कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया तथा लंबित एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक का उद्देश्य प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना रहा।
इस दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा समाधानोन्मुख दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव सहित परिषद सदस्य श्रीकांत यादव, अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे।बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।


