दालमंडी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर चिह्नित निर्माणों को हटाया गया।अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल तैनात रहे।
मौके पर एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी तथा वीडीए के अभियंता के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत चिह्नित भवनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


