पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त आज होगी जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23वीं किस्त शनिवार को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली से शाम करीब 4 बजे इस योजना की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये भेजेगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

23वीं किस्त के रूप में प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये मिलेंगे।सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी, आधार और बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखें। जिन किसानों की यह प्रक्रिया पूरी नहीं है, उन्हें किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post