नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद ने दिल्ली की अदालत में नई जमानत याचिका दाखिल की है।दोनों आरोपियों ने अपनी याचिकाओं में कहा है कि वे लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं और मामले में सुनवाई की प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। इसी आधार पर उन्होंने अदालत से राहत की मांग की है।
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद अब उन्होंने नई परिस्थितियों का हवाला देते हुए दोबारा जमानत के लिए आवेदन किया है।अदालत ने याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तारीख तय करते हुए संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। मामले में आगे की सुनवाई निर्धारित तिथि पर की जाएगी।
Tags
Trending


