मुगलसराय विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट देने की मांग, सपा नेता ने उठाई आवाज

चंदौली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम अहमद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुगलसराय विधानसभा सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने वाराणसी-चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व तक मांग पहुंचाने का आग्रह किया।मीडिया से बातचीत में वसीम अहमद ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है और समाजवादी पार्टी को मिलने वाले वोटों में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद अब तक इस सीट से पार्टी ने किसी मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय मुस्लिम समाज की ओर से औसाफ अहमद ‘गुड्डू’ के नाम का प्रस्ताव रखा गया है। उनके अनुसार, औसाफ अहमद गुड्डू लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा उप प्रमुख जैसे दायित्व निभा चुके हैं और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।वसीम अहमद ने दावा किया कि सांसद वीरेंद्र सिंह ने उनकी मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने का निर्णय लेती है तो औसाफ अहमद गुड्डू का नाम प्रमुख दावेदारों में होगा।सपा नेता ने कहा कि मुस्लिम समाज अब अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जागरूक है और विधानसभा चुनाव में उचित भागीदारी की मांग को मजबूती से उठाएगा।









Post a Comment

Previous Post Next Post