लखनऊ में पुलिस चौकी के पास फायरिंग, पुरानी रंजिश में रेस्टोरेंट कर्मचारी को लगी गोली

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित पत्रकारपुरम पुलिस चौकी के पास रविवार शाम दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान पास के एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारी अखिलेश को कमर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और यातायात बहाल कराया।प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









Post a Comment

Previous Post Next Post