मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

वाराणसी, 1 जून। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने राजस्व, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर बल दिया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो।जनता दर्शन कार्यक्रम में अपर आयुक्त (प्रशासन) आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post