मुंशी घाट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, तीन माह में तैयार होगा भवन

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित मुंशी घाट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी के प्रयासों से बंद पड़े भवन को स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बताया गया कि करीब 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग तीन माह में तैयार हो जाएगा।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। केंद्र के शुरू होने से आसपास के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।इस अवसर पर पार्षद विजय द्विवेदी, पार्षद रामगोपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर खुशी जताई।




Post a Comment

Previous Post Next Post