विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने निकाली जन-जागरूकता स्केटिंग रैली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए भव्य जन-जागरूकता स्केटिंग रैली निकाली गई। रैली में करीब 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के नारे लगाए।रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि रचना अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्केटिंग करते हुए बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।रैली आजाद पार्क, लहुराबीर से शुरू होकर पिपलानी कटरा, कबीर चौरा, लोहटिया और मैदागिन होते हुए काशी अग्रवाल समाज महिला समिति परिसर में जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था और राहगीरों ने भी उनकी पहल की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के महत्व से अवगत कराना है।रैली को सफल बनाने में लक्की चौरसिया, अनुज चौरसिया, आनंद सर, प्रशांत गोंड, रजनीश यादव एवं मुख्य प्रशिक्षक विवेक डोगरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का आयोजन राजेश डोगरा रोलर स्केटिंग स्कूल के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post