वाराणसी। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सामनेघाट स्थित “संगच्छघ्वम” संस्था की ओर से दक्षिणमुखी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए शीतल मीठे पेय एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। सेवा कार्य में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं शीतल पेय वितरण कर सेवा कार्य में योगदान दिया तथा सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। पंकज सिंह ने कहा कि बड़े मंगलवार का यह पर्व सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की कृपा से समाज में सुख, शांति और सद्भाव बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भव्य श्रृंगार और धार्मिक आयोजन ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन के अंत में सभी ने एक स्वर में भगवान हनुमान और प्रभु श्रीराम का जयघोष किया।
आज ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को “संगच्छघ्वम” (सामनेघाट, काशी) की ओर से दक्षिणमुखी हनुमान जी के भव्य श्रृंगार के शुभ अवसर पर शीतल मीठा पेय एवं प्रसाद वितरण में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हनुमान जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।



