उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ, वाराणसी द्वारा लहुराबीर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में 'हिंदू स्वाभिमान दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।आयोजन की शुरुआत सामाजिक सेवा कार्यों से हुई। महासंघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया तथा गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष दीर्घायु यज्ञ का आयोजन किया गया।
शाम को आयोजित श्रीराम भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भक्ति संगीत और भजनों से पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा अतिथियों और सहयोगियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी 'लकी' ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 'हिंदू स्वाभिमान दिवस' का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना है।इस अवसर पर मार्कंडेय महादेव मंदिर के महंत बजरंगी गिरी, विंध्याचल मंडल प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, जौनपुर मंडल प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, चंदौली से धनंजय सिंह, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की रीना पात्रो, धारू शिला सिन्हा, रंजना गुप्ता, अनुपमा राय, विकास कसेरा, राकेश तिवारी, मनोज कसेरा, रवि गुप्ता, पारस नाथ, सुनील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


