फरीदाबाद में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी को पानी में डुबोकर मार डाला

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी गर्भवती पत्नी की पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। दंपती लगभग एक माह पहले ही पंचशील कॉलोनी स्थित अपने नए घर में रहने आए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post