इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल में रविवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि योग की शुरुआत हजारों वर्ष पूर्व भारत में हुई थी और आज पूरी दुनिया इसके महत्व को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनेक बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन में भी प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय की योग शिक्षिका कविता मालवीय एवं योग प्रशिक्षक तुषारकांत ने शिक्षकों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके लाभों की जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय की सलाहकार जयंती सामंत, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी, हेड मिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post