गोरखनाथ मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, योग अपनाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर (गोरख टीला) में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पातालपुरी मठ के महंत जगतगुरु बालकदेवाचार्य जी महाराज एवं महंत योगी रामनाथ महाराज रहे, जबकि मद्यनिषेध विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश रोशन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाला प्राचीन विज्ञान है। योग गुरु विनोद एवं अखिलेश ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।कार्यक्रम में रुद्र पांडेय, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, उमेश सिंह, अमन अग्रहरी, सागर सेठ, गणेश वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, गोलू कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय योग शिविर के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम तथा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।




Post a Comment

Previous Post Next Post