तीजा जुलूस में जिया क्लब का सेवा शिविर बना आकर्षण, अकीदतमंदों को भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई

वाराणसी। हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले ‘फूल के दिन’ (तीजा) के अवसर पर रविवार को निकला पारंपरिक तीजा जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए देर रात दरगाह फातिमान पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए।

तीजा जुलूस के अवसर पर पितरकुंडा स्थित जिया क्लब की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में जुलूस में शामिल लोगों के लिए भोजन, शीतल पेयजल एवं अन्य जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं जरूरतमंदों को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

आयोजकों ने बताया कि सेवा शिविर का उद्देश्य जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और मानव सेवा का संदेश देना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने चिकित्सा एवं जलपान सुविधा का लाभ उठाया।शिविर के आयोजन में रब्बानी, इरशाद अंसारी, शमीम अंसारी, कल्लू भाई, शारिक अंसारी, हाजी काजू तथा फजलुर रहमान ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद ‘जादूगर’ ने किया।रात्रि लगभग 10 बजे तीजा जुलूस दरगाह फातिमान पहुंचकर सकुशल संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और सेवा का भाव देखने को मिला।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post