काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे कार्तिकेय मंत्र, स्कंदषष्ठी पर वैदिक विधि से हुआ महाअभिषेक

श्री कुमार षष्ठी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में स्थित भगवान कार्तिकेय के विग्रह का वैदिक रीति-रिवाजों एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान कार्तिकेय के जयघोष व मंत्रोच्चार से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

मंदिर के विद्वान आचार्यों एवं शास्त्रियों ने भगवान कार्तिकेय का अभिषेक, पूजन, अर्चन तथा विशेष अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न कराया। विधिवत पूजन के दौरान भगवान के श्रीचरणों में पुष्प, फल, नैवेद्य एवं अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित की गईं। विशेष अनुष्ठान में समस्त जनकल्याण, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति तथा राष्ट्र की उन्नति और प्रगति के लिए मंगलकामना की गई। 

श्रद्धालुओं ने भगवान कार्तिकेय के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।मंदिर प्रशासन के अनुसार स्कंदषष्ठी पर्व के अवसर पर पूरे दिन दर्शन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे और भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post