जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे अभिजीत दीपके

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत डिपके के नेतृत्व में चल रहा प्रदर्शन लगातार जारी है। डिपके ने स्पष्ट किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने थाली-चम्मच बजाकर परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अभिजीत डिपके का कहना है कि यह आंदोलन छात्रों के भविष्य से जुड़ा है और सरकार को इस पर गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष बनाने और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस निर्णय लिए जाएं।वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।







Post a Comment

Previous Post Next Post