कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन, घर में मृत मिलीं; पुलिस जांच में जुटी

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता उगने का निधन हो गया। वह मुंबई के पास नालासोपारा के आचोले गांव में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थीं।रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार शाम परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। जब वे वापस लौटे तो संचिता घर में अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

संचिता उगले टीवी और फिल्म जगत का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने टीवी धारावाहिकों के अलावा छावा फिल्म में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह वागले की दुनिया और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में भी नजर आई थीं।

संचिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और अपने काम व निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करती थीं। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post