बेटी की संदिग्ध मौत मामले में मां ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार, पति पर लगाए गंभीर आरोप

शिवपुर क्षेत्र निवासी सुषमा जायसवाल ने अपनी पुत्री गूंजा जायसवाल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का पति दीपक वर्मा शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था तथा मायके से पैसे और मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाता था।

प्रार्थना पत्र में सुषमा जायसवाल ने कहा कि 1 जून की रात उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जिसे आरोपी ने आत्महत्या बताया। परिजनों ने घटना को लेकर कई सवाल उठाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और उन्हें धमकियां दे रहा है।

पीड़िता की मां ने पुलिस आयुक्त से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post