तहसील सदर में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं का धरना, एसडीएम के तबादले की मांग

तहसील सदर में कथित भ्रष्टाचार, मनमानी और प्रशासनिक कार्यशैली के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर आम जनता और वादकारियों के कार्यों में अनावश्यक देरी करने का आरोप लगाया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्षों से तहसील में कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने तहसील सदर के एसडीएम पर तानाशाही रवैया अपनाने, अधिवक्ताओं एवं फरियादियों के साथ असहयोगात्मक व्यवहार करने तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की कि संबंधित अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और तहसील की कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित किया जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post