तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी मजबूती, हर्षित राणा की अचानक एंट्री; BCCI ने किया ऐलान

भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी मजबूती मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल करने का ऐलान किया है। राणा ने हाल ही में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा किया है और अब वह चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।BCCI की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पुरुष चयन समिति ने हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। उनकी वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अतिरिक्त धार मिलेगी।

भारत पहले ही शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और दो मैचों में सबसे ज्यादा 238 रन बना चुके हैं। दूसरे वनडे में उन्होंने 154 रन की यादगार पारी खेली थी। वहीं, ईशान किशन ने भी 125 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिला है। अब सभी की नजरें तीसरे वनडे पर होंगी, जहां हर्षित राणा की वापसी और शुभमन गिल की शानदार फॉर्म चर्चा का केंद्र रहेगी। वहीं, रोहित शर्मा भी सीरीज की अपनी पहली बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post