असम के जोरहाट में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के बाद AN-32 क्रैश, 5 की मौत

असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना  का AN-32 विमान लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पांच जवान शहीद हो गए, जबकि को-पायलट को सुरक्षित निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वायुसेना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि विमान रनवे के बजाय उबड़-खाबड़ क्षेत्र में उतर गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के तुरंत बाद एयरबेस की इमरजेंसी टीम सक्रिय हुई और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक पांचों जवानों की जान जा चुकी थी।

इस हादसे में शहीद होने वालों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं। वायुसेना ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।घटना के बाद वायुसेना ने हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post