दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम ने क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को नगर निगम की ओर से ध्वनि यंत्र के माध्यम से दालमंडी क्षेत्र के पांच भवनों की मुनादी कर संबंधित भवन स्वामियों और कब्जेदारों को भवन खाली करने की सूचना दी गई।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित भवनों को तत्काल खाली कर दिया जाए, क्योंकि 14 जून, रविवार को इन भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मुनादी के माध्यम से लोगों को अपने सामान और आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की भी सलाह दी गई।
दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अधिग्रहित भवनों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से पूर्व में भी प्रभावित पक्षों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।मुनादी के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं नगर निगम और प्रशासन की टीम ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटी हुई है। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई किए जाने की संभावना है।


