डांस रील को लेकर विवाद के बाद युवक ने दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर गांव में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर डांस रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया।परिजनों के मुताबिक युवक की शादी जून 2025 में अलीगढ़ की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो और रील बनाकर पोस्ट करती थी, जिसका युवक विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी और कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी।

रविवार रात दोनों के बीच फोन पर फिर से विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजनों ने जब युवक को नहीं देखा तो तलाश शुरू की, इसी दौरान उसका शव घर में लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक खेती-किसानी से जुड़ा था और उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post