शादी से इनकार पर नाबालिग प्रेमी बना कातिल, बीए छात्रा शिवानी की ईंट से कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बीए की छात्रा शिवानी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शिवानी का एक नाबालिग युवक के साथ प्रेम संबंध था। शिवानी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि युवक शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान नाबालिग ने शिवानी के सिर पर ईंट से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर जंगल में हुई, जहां सोमवार को युवती का शव बरामद हुआ था।मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शिवानी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शादी को लेकर हुए विवाद और शिवानी द्वारा रिश्ते का खुलासा करने की धमकी देने के बाद उसने यह कदम उठाया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post